Funny Hindi Paheliyan with Answer | हिंदी में पहेलियाँ उत्तर सहित

हमने देखा अजीब बंदा, सूरज के सामने रहता ठंडा |
धुप मे जरा नहीं घबराता, न देखे सूरज मुँह लटक जाता ||

उत्तर – सूरजमुखी

बीमार नहीं रहती, फिर भी खाती है गोली |
बच्चे बूढ़े डर जाते हैं, सुनकर इसकी बोली ||

उत्तर – बन्दूक

 

हाथी घोडा ऊंट नहीं , खाये ना दाना घास |
सदा ही धरती पर चले, होये ना कभी उदास ||

उत्तर – साईकल

 

चार हैं उंगलिया, पर एक है राजा, रहते हर दम संग संग |
रहते हरदम संग संग, पर काम है उनका साँझा ||

उत्तर – उँगलियाँ और अंगूठा

 

सांपों से भरी पिटारी , सबके मुँह मे दी चिंगारी |
जोड़ो हाथ तो निकले घर से, फिर घर पर सिर दे पटके ||

उत्तर – माचिस