1. बिल्ली को हुआ बुखार
बिल्ली बोली – मुझको हुआ बुखार,
चूहा चाचा, करो कुछ उपचार
हाल मेरा बड़ा बेहाल !
चूहा चाचा बोले – करता हूँ तेरा इलाज ,
होगा तुझे जल्दी आराम !!
बिल्ली बोली – चाचा जल्दी बता दवा,
नहीं तो तू नहीं बचा !!!
चूहा चाचा बोले – पेरासीटामोल खा ले हो जायेगा,
तेरा बुखार ठीक !!!
2. काश हमारे भी पंख होते
पंछियों की तरह उड़ते,
काश हमारे पंख होते |
बस,कार, रेल, जहाज की जरूरत नहीं होती,
काश हमारे पंख होते |
मिनटों मे आसमाँ छू लेते,
काश हमारे पंख होते |
ना होता प्रकृति को नुकसान,
काश हमारे पंख होते |
क्या फिर भी होती कोई सीमाएं,
काश हमारे पंख होते |
काश हमारे पंख होते,
काश हमारे पंख होते !!