Hindi Paheliyan with answer for kids

पहेलियाँ ही पहेलियाँ उतर के साथ!!

  1. खरीदने पर काला जलने पर लाल
    फेंकने पर सफ़ेद बताओ क्या है? — कोयला
  2. एक राजा की अनोखी रानी
    दुम के सहारे पीती पानी बताओ क्या? — दीया
  3. एक फूल है काले रंग का
    सर पर हमेशा सुहाए तेज धुप में खिल खिल
    जाता पर छाया में मुरझाये ?— छाता
  4. धुप में आने पर जलने लगती है
    छाया में आने पर मुरझा जाती है
    हवा चलने पर मर जाती है बताओ क्या?–पसीना
  5. भिखारी नही पर भीख  मांगता है
    लड़की नही पर पर्स इस्तेमाल करता है
    पुजारी नही पर घंटी बजाता है. — बस कंडकटर
  6. पढ़ने में लिखने में दोनों में ही
    मैं आता काम पेन नही
    कागज़ नही बताओ क्या है मेरा नाम. — चश्मा