Hindi Riddles Paheliyan With Answers For Kids

कर बोले कर ही सुने |
श्रवण सुने नहीं थाह ||
कहें पहेली बीरबल |
बूझो अकबर शाह ||
उत्तर = नब्ज

एक पहेली सदा नवेली |
जो बूझो सो जिंदा ||
जिंदा में से मुर्दा निकले |
मुर्दा में से जिंदा |
उत्तर = अंडा

एक साथ आए दो भाई |
बिन उनके दूर शहनाई ||
पीटो तब वह देते संगत |
फिर आए महफ़िल में रंगत ||
उत्तर = तबला